निजता नोटिस

अगर आप या आपके असली उपयोगकर्ता Read Along को Google Workspace for Education खाते के ज़रिए ऐक्सेस करते हैं, तो यह निजता नोटिस लागू नहीं होगा। Read Along के आपके इस्तेमाल पर, Google Workspace for Education का निजता नोटिस या ऐसा अन्य क़ानूनी समझौता लागू होगा जिसके तहत Google ने Google Workspace for Education उपलब्ध कराने की सहमति दी है।

Read Along के इस निजता नोटिस का मक़सद, माता-पिता को यह जानकारी देना है कि Read Along कौनसा डेटा इकट्ठा करता है और उसका इस्तेमाल कैसे करता है।  यह नोटिस, निजता लागू करने की हमारी उन प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देता है जो ख़ास तौर पर Read Along में इस्तेमाल होती हैं। इसके अलावा, यह Google निजता नीति के उन हिस्सों की ख़ास जानकारी भी देता है जो सबसे ज़्यादा काम के हैं

Read Along का इस्तेमाल, साइन इन करके या बिना साइन इन किए भी किया जा सकता है। साइन इन करके इसका इस्तेमाल करने के लिए, उपयोगकर्ता को अपने Google खाते से इसमें साइन इन करना होता है। ऐसा करने पर, उनकी गतिविधियों का इतिहास और प्राथमिकताएँ उनके खाते में सेव होती रहती हैं। इससे वे बस लॉग इन करके, किसी भी डिवाइस पर इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। साइन इन किए बिना इसका इस्तेमाल करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को किसी Google खाते से साइन इन करने की ज़रूरत नहीं होती। ऐसे में, उनकी गतिविधियों का इतिहास और प्राथमिकताएँ सिर्फ़ डिवाइस पर सेव होती हैं। 

Read Along का साइन इन वाला वर्शन, वेब और Android ऐप्लिकेशन, दोनों पर उपलब्ध है। हालाँकि, Read Along का बिना साइन इन वाला वर्शन, Android ऐप्लिकेशन के मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध है।

हम यह जानकारी इकट्ठा करते हैं

Read Along का इस्तेमाल करने पर, Google इस आधार पर जानकारी इकट्ठा करता है कि आपके बच्चे ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कब करते हैं, जैसे कि किताब पढ़ते समय। इस जानकारी में शामिल है:

Read Along के साइन इन वाले वर्शन का इस्तेमाल करने पर:

Read Along के, बिना साइन इन वाले वर्शन का इस्तेमाल करने पर:

Read Along के साइन इन और बिना साइन इन वाले, दोनों वर्शन में आवाज़ का डेटा इकट्ठा किया जाता है। आवाज़ के डेटा को सिर्फ़ उपयोगकर्ता के डिवाइस पर प्रोसेस किया जाता है। उपयोगकर्ता की निजता सुरक्षित रखने के लिए, इसे Google के साथ शेयर नहीं किया जाता। प्रोसेस पूरी होने के बाद, आवाज़ के डेटा को सेव नहीं किया जाता।

Read Along के साइन इन और बिना साइन इन वाले, दोनों वर्शन में उपयोगकर्ता अपने बच्चों के लिए अलग-अलग प्रोफ़ाइल सेट अप कर सकते हैं। साथ ही, वे प्रोफ़ाइल के लिए उपलब्ध कई अवतार में से कोई एक चुन सकते हैं और प्रोफ़ाइल का नाम सेट कर सकते हैं।

हम इकट्ठा की गई जानकारी का कैसे इस्तेमाल करते हैं

ऐप्लिकेशन या वेब पर Read Along के इस्तेमाल के दौरान, Google ऊपर बताई गई जानकारी इकट्ठा करता है, ताकि आपका बच्चा हर सेशन में कुछ नया सीख सके। इस पर, आपका बच्चा पढ़ने की गतिविधि का इतिहास देख सकता है। साथ ही, आपके बच्चे ने जो इन-ऐप्लिकेशन रिवॉर्ड जीते हैं उनको ट्रैक कर सकता है। पढ़ने की गतिविधि के इतिहास का इस्तेमाल ऐसी किताबों का सुझाव देने के लिए किया जाता है जो आपके बच्चे की दिलचस्पी के साथ-साथ, उसके पढ़ने के लेवल से मेल खाए। आपके बच्चे में समय के साथ पढ़ने का कौशल विकसित करने में उसकी मदद करने के लिए, यह जानकारी ज़रूरी होती है। 

Read Along का इस्तेमाल चाहे साइन इन करके किया जाए या बिना साइन इन किए, Google आपके बच्चों को  तो तीसरे पक्ष के साथ निजी जानकारी शेयर करने की अनुमति देता है और  ही उसे सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराने की। हालाँकि, अपवाद के तौर पर, शिक्षकों या एडमिन के साथ जानकारी शेयर की जा सकती है, जिसकी बारे में नीचे बताया गया है।

Google, इकट्ठा की गई जानकारी का इस्तेमाल आंतरिक कामकाज के लिए भी करता है। जैसे, स्पैम और ग़लत इस्तेमाल को रोकना, कॉन्टेंट के लाइसेंस से जुड़ी पाबंदियाँ लागू करना, पसंदीदा भाषा तय करना, और ऐप्लिकेशन के साइन इन वाले और बिना साइन इन वाले वर्शन का विश्लेषण करना। इसके अलावा, सेवा देने, उसे बनाए रखने, और उसे बेहतर बनाने के लिए भी इस जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है।

Read Along के साइन इन वाले वर्शन में Google, शिक्षकों और एडमिन को ग्रुप बनाने की भी सुविधा देता है। इससे कई बच्चे अपने शिक्षकों के साथ यह जानकारी शेयर कर सकते हैं कि वे कौनसी किताब पढ़ रहे हैं, उनकी परफ़ॉर्मेंस में क्या सुधार हुआ है, वे कुल कितनी देर पढ़ रहे हैं, और ऐप्लिकेशन में उनका नाम क्या है। इससे शिक्षक, आपके बच्चे और ग्रुप में मौजूद दूसरे बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने की प्रैक्टिस करने के लिए गाइड कर सकते हैं।

Read Along के, बिना साइन इन वाले वर्शन में, आपके पास ऐसे किसी भी डेटा की समीक्षा करने और/या उसे मिटाने का विकल्प होता है जो Read Along इकट्ठा करता है और आपके डिवाइस में सेव करता है। ऐसा करने के लिए, Read Along ऐप्लिकेशन को मिटाएँ या डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम के ऐप्लिकेशन का डेटा मिटाने की सुविधा इस्तेमाल करें। 

Read Along के साइन इन वाले वर्शन में, आपके पास ऐसे किसी भी डेटा को मिटाने का विकल्प होता है जिसे Read Along इकट्ठा करता है और सर्वर पर आपके खाते के आइडेंटिफ़ायर के तौर पर सेव करता है। ऐसा करने के लिए, ऐप्लिकेशन के बाएँ नेविगेशन मेन्यू में जाकर “इतिहास मिटाएँबटन पर क्लिक करें। Google खाता मिटाने पर भी साइन इन वाले वर्शन का यह डेटा मिट जाएगा।

हम यह जानकारी शेयर करते हैं

Google, उपयोगकर्ता की निजी जानकारी को तब तक Google से बाहर ज़ाहिर नहीं करता है, जब तक इनमें से कोई स्थिति लागू  हो:

जानकारी शेयर करने की सहमति ली गई हो

Google, निजी जानकारी को दूसरी कंपनियों, संगठनों या व्यक्तियों (जैसे, शिक्षकों या एडमिन) के साथ सिर्फ़ तब शेयर करेगा, जब उसे ऐसा करने के लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति मिली हो।

क़ानूनी वजहों से

Google, निजी जानकारी को दूसरी कंपनियों, संगठनों या व्यक्तियों के साथ सिर्फ़ तब शेयर करता है, जब उसे भरोसा होता है कि जानकारी का ऐक्सेस, इस्तेमाल, रखरखाव या उसे ज़ाहिर करना, इन कामों के लिए ज़रूरी है:

तीसरे पक्षों से डेटा प्रोसेस कराने के लिए

Google, हमारे किसी मकसद से निजी जानकारी को प्रोसेस कराने के लिए, उसे हमारी सहयोगी कंपनियों या दूसरे भरोसेमंद कारोबारों या व्यक्तियों को उपलब्ध करा सकता है। ऐसा वह हमारे निर्देशों, निजता नीति, गोपनीयता, और सुरक्षा से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं का पालन करते हुए करेगा।

Google, किसी ख़ास मक़सद से ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल के बारे में इकट्ठा की गई जानकारी को तीसरे पक्षों के साथ शेयर कर सकता है। उदाहरण के तौर पर, ऐसा ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल से जुड़े आँकड़े दिखाने या हमारे अलग-अलग पार्टनर के साथ डेटा शेयर करने के समझौते को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।

जब शर्तों में अंतर हो

निजता नोटिस और Google निजता नीति की शर्तों में अंतर पाए जाने पर, Google निजता नीति के बजाय, यह निजता नोटिस लागू होगा।

सेवा देने वाली कंपनी

Read Along सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी:

Google LLC

1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043 USA

फ़ोन नंबर: +1 650-253-0000

ईईए और स्विट्ज़रलैंड में:

Google Ireland Limited

Gordon House, Barrow Street, Dublin 4

Republic of Ireland

हमसे संपर्क करें

माता-पिता सवाल पूछने या समस्या बताने के लिए, सीधे इस पते पर ईमेल भेज सकते हैं: readalong@google.com